Close

    उद् भव

     

    केन्द्रीय विद्यालय संगठन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है। केंद्रीय विद्यालय संगठन को स्थापना वर्ष 1965 से ही, विद्यालयी  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट संस्थान के रूप में जाना जाता है, जो बच्चों के समग्र विकास और शैक्षणिक उत्कृष्टता को सुनिश्चित करते हुए उनमें राष्ट्रीय एकता और भारतीयता की भावना को बढ़ावा देता है।

    केंद्रीय विद्यालय संगठन, मुंबई सभाग की स्थापना 1970 में हुई। क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के सुरम्य हरे-भरे परिसर में स्थित है और केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 संभागीय कार्यालयों में से एक है।

    संप्रति महाराष्ट्र और गोवा राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में फैले हुए कुल 69 केन्द्रीय विद्यालय (द्वितीय पाली सहित) इसके अधिकार क्षेत्र में कार्यरत हैं। इनमें से 44 रक्षा क्षेत्र के, 13 नागरिक क्षेत्र के, 3 परियोजना क्षेत्र के और 3 उच्च शिक्षा संस्थान क्षेत्र के विद्यालय हैं।

    संभाग में 85,497 से अधिक विद्यार्थी और लगभग 3,069 समर्पित कर्मचारी राष्ट्र निर्माण की कार्यशाला में जीवन के बहुआयामी कौशल को सीखने–सिखाने में रत हैं।  “ज्ञानार्थ प्रवेश, सेवार्थ प्रस्थान” के मार्गदर्शक आदर्श वाक्य से अभिमंत्रित भावी नागरिक का निर्माण और लोकसेवा के स्वप्न को साकार करने के लिए संभाग निरंतर प्रयासरत है।

    केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने अपनी अग्रणी नीतियों, गति निर्धारण गतिविधियों, अनुकरणीय योगदान और अग्रणी उपलब्धियों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक अव्वल, अप्रतिम नाम (ब्रांड) है। संगठन का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों की सामयिक शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करना है। 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों से सुसज्जित  विद्यार्थियों का निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए श्रेष्ठ मानव संसाधन तैयार करना है।