केंद्रीय विद्यालय संगठन, शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है। 1965 में अपनी स्थापना से ही, केंद्रीय विद्यालयों ने विद्यालयी शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्रों के रूप में प्रतिष्ठा अर्जित की है। ये राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हैं, छात्रों में भारतीयता की सशक्त भावना विकसित करते हैं और शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करते हैं।
केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई, केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 क्षेत्रीय कार्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना 1970 में हुई ,यह कार्यालय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ,पवई ,मुंबई (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे)के सुरम्य और हरे-भरे परिसर में स्थित है। .
संप्रति , मुंबई संभाग के अधिकार क्षेत्र में दो पाली के पाँच विद्यालयों सहित 70 केंद्रीय विद्यालय संचालित रहे हैं। इनमें से 43विद्यालय सैन्य क्षेत्र के , 16 विद्यालय सिविल क्षेत्र के , 03 विद्यालय प्रोजेक्ट सेक्टर के और 3 उच्च शैक्षिक संस्थान के हैं; ये विद्यालय महाराष्ट्र और गोवा राज्यों में फैले हुए हैं।
मुंबई संभाग 81,000 से ज़्यादा छात्रों की शैक्षिक ज़रूरतों को पूरा करता है और इसे लगभग 3,069 कर्मचारियों की समर्पित टीम का सहयोग मिलता है। मूल्यों पर आधारित गतिशील शिक्षा प्रणाली और “शिक्षार्थ आएँ , सेवार्थ जाएँ ” (Enter to Learn, Leave to Serve) के आदर्श वाक्य से प्रेरित, यह संभाग छात्रों और कर्मचारियों, दोनों में ही मूल्यों, चरित्र और सेवा की भावना को विकसित करने का प्रयास करता है।
पिछले कुछ वर्षों में, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपनी प्रगतिशील नीतियों, नई पहलों, बेहतरीन योगदान और शानदार उपलब्धियों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में स्वयं को एक प्रमुख और विश्वसनीय संस्थान के तौर पर स्थापित किया है। इसका मुख्य मुख्य उद्देश्य छात्रों/ सीखने वालों को एकेडमिक उत्कृष्टता, सर्वांगीण विकास और ज़िम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने के लिए ज़रूरी क्षमताओं और 21वीं सदी के कौशल को बढ़ावा देकर बदलती दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनाना है।