Close

    हमारे बारे में

    केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है| केंद्रीय विद्यालय संगठन मुंबई संभाग के.वि.सं. के 25 क्षेत्रीय कार्यालयों में से एक है। क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई की स्थापना 1970 में हुई, यह कार्यालय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के प्रतिष्ठित परिसर पवई, मुंबई में स्थित है।वर्तमान में, 69 के.वि. (द्वितीय पाली सहित) इसके अधिकार क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इनमें से 44 रक्षा क्षेत्र के, 14 नागरिक क्षेत्र के, 3 परियोजना क्षेत्र के, और 3 उच्च शिक्षा संस्थान के हैं, ये महाराष्ट्र और गोवा राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में फैले हुए हैं।
    क्षेत्रीय कार्यालय अपने अधिकार क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालयों के सुचारु कामकाज के निरीक्षण निर्देशन और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    क्षे.का. मुंबई शिक्षा के लिए सर्वोत्तम संभव मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्रीय कार्यालय सदैव केंद्रीय विद्यालय के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में कार्य करने के लिए मार्गदर्शक बिंदु व दिशा निर्देश जारी करता है । शिक्षा प्रणाली में छात्र प्रमुख हितधारक हैं। इसी दृष्टि के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रावधानों को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। केंद्रीय विद्यालयों का उद्देश्य ऐसी शिक्षा प्रदान करना है जो शैक्षिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों से आगे बढ़कर हमारी देखभाल में सौंपे गए प्रत्येक बच्चे के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास को शामिल करती हो।

    के.वि.सं.मुंबई संभाग के नवीनतम समाचारों, घटनाओं और पहलों से अद्यतन होने के लिए इस वेबसाइट को देखा जा सकता है|। माता-पिता, छात्रों और हितधारकों को शैक्षिक समुदाय का सक्रिय हिस्सा बनने के लिए सदैव आमंत्रण है | अपने देश के भावी नागरिकों को नव आकार देने में सबका सहयोग अपेक्षित है।
    केविसं., क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई की वेबसाइट देखने के लिए धन्यवाद । आइए, साथ मिलकर अकादमिक उत्कृष्टता, व्यक्तिगत विकास और राष्ट्रीय गौरव की यात्रा शुरू करें।